फिल्मों के हीरो और हिरोईनों को नचाने की ख्वाहिश है तो आपको बनना होगा कोरियोग्राफर। और इसके लिए आपको डांस और डांस सिखाने की कला आनी चाहिए। गीता कपूर, फराह खान या फिर रेमो डिसूजा को लीजिए ये आज के दौर के सफल कोरियाग्राफर हैं।
ये सभी मानते हैं कि यह प्रतिभा ईश्वर की कृपा से आती है। ईश्वर ने आपको यह प्रतिभा दी है तो उसे अपनी कुण्डली से चैक कीजिए और अपनी प्रतिभा को निखारिए आप भी बन सकते हैं कोरियोग्राफर।
कुण्डली के इन भावों में बैठा शुक्र
अपनी कुण्डली निकालिए और देखिए क्या आपकी कुण्डली में शुक्र पहले, पांचवे, दसवें या ग्यारहवें भाव में बैठा है। शुक्र नृत्य, संगीत और अभिनय का ज्ञान देने वाला ग्रह है। इन भावों में बैठा शुक्र नृत्य का ज्ञान और इससे धन का लाभ दिलाता है। लेकिन सिर्फ नृत्य आने से कोरियोग्राफर नहीं बना जा सकता। इसके लिए सिखाने की कला भी जरूरी है इसलिए गुरू को भी देखें कि वह कहां बैठा है।
कुण्डली में गुरू
कुण्डली में गुरू पहले, पांचवें, दसवें या ग्यारहवें घर में बैठा हो। गुरू से पांचवें, सातवें या नवें घर में शकु बैठा हो अथवा गुरू और शुक्र दोनों एक दूसरे के घर में बैठें हों तो व्यक्ति कोरियोग्राफर बन सकता है। गीता कपूर और सरोज खान दोनों की ही कुण्डली में गुरू और शकु के बीच इसी प्रकार की स्थिति है जिसने उन्हें सफल कोरियाग्राफर बनाया।
आपकी कुण्डली में भी ऐसे स्थिति है तो देर मत कीजिए तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए। ज्योतिष से संबंधी आपकी कोई भी जिज्ञासा हो तो यहां क्लिक करें और अपना प्रश्न लिखकर भेजें।