फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 15 मई, कामयाबी की ओर बढ़ते रहेंगे

Wed, 15 May 2013 11:15 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 15 मई को है उनके लिए यह वर्ष उन्नति प्रदायक रहेगा। विकास कार्यों पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा। बीते वर्ष की योजनाओं को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। नयी योजनाओं पर भी काम करेंगे।
विज्ञापन


आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर एवं ज़मीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। भौतिक सुख के साधनों में भी इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। सगे-संबंधियों से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

मन मन में दबी किसी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। नौकरी करने वालों का कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, विशेष तौर पर तरल पदार्थों के व्यवसाय में उत्तम धन प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, विज्ञापन, शिक्षण कार्य, पशु चिकित्सा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें