फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन जगत के लिए शुभ नहीं यह महीना

Thu, 18 Jul 2013 01:58 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं अथवा किसी प्रकार से फिल्म एवं टेलीविजन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज से 11 अगस्त तक का समय निराशाजनक हो सकता है।
विज्ञापन


आशंका है कि इस दौरान आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाएंगी। यह स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि फिल्म एवं मनोरंजन जगत का कारक ग्रह शुक्र 17 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है।

बीते लगभग एक महीने से शुक्र अपने शत्रु कर्क राशि में था। सिंह राशि भी शुक्र के लिए शत्रु राशि है। लेकिन चन्द्रमा सौम्य ग्रह होने के साथ ही कला और साहित्य के प्रति रूझान भी बढ़ता है इसलिए इस अवधि में फिल्मों का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा।
विज्ञापन


सूर्य उग्र ग्रह है, यह शुक्र के शुभ फल को नष्ट करेगा, यही कारण है कि इस अवधि में रिलीज होने वाली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से निर्माता और कलाकार निराश होंगे। सूर्य के प्रभाव में शुक्र के होने की वजह से मार धाड़ और एक्शन पर आधारित फिल्म 'डी डे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उत्साहर्धक रहेगा।
विज्ञापन


इस अवधि में फिल्म उद्योग एवं टेलीविजन से कोई बुरी ख़बर आ सकती है। शुक्र के शत्रु स्थान में होने के कारण अगले एक महीने में महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्घि हो सकती है। महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए जो प्रयास पूर्व में किये जा रहे थे उनमें गतिरोध आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें