फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की चाल, लाएगी फिर मनमोहन सरकार

Mon, 22 Apr 2013 07:54 AM IST
जय गोविंद शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के समय तत्कालीन ग्रहस्थितियों का समीकरण यूपीए सरकार के लिए सकारात्मक है। आपको याद होगा कि मौजूदा सरकार 22 मई 2009 को सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर दोबारा सत्ता में आई थी। उस समय अश्विनी नक्षत्र एवं कर्क लग्न का उदय हो रहा था चन्द्रमा मेष राशि की यात्रा पर थे।
विज्ञापन


कर्क लग्न की यूपीए सरकार की कुंडली में लग्न में ही केतु, द्वितीय भावगत शनि, सप्तम भाव में राहू बैठे हैं। जबकि नवम भाव में मंगल-शुक्त्र, दशम भाव में चन्द्रमा और एकादश भाव में सूर्य-बुध बैठे हैं। कुंडली में चन्द्र, मंगल एवं शुक्र ने बेहतरीन राजयोग बनाया है यह चन्द्र और मंगल का ही प्रबल प्रभाव है,कि कमजोर नेतृत्व वाली मनमोहन सरकार भी अपना कार्यकाल पूरा करने वाली है।

ज्योतिष के संहिता शास्त्रों में केतु के विषय में बहुत से गूढ़ बातें कही गयीं हैं। केतु की इस अवधि ने भारतवर्ष को पूर्णतः इंडिया बना दिया। सम्प्रदायवाद एवं जातिवाद ने जनमानस में भय का माहौल पैदा कर दिया। सरकार अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा पाई और एक विवाद से उबरकर दूसरे नए विवाद में उलझती रही।
विज्ञापन


विपक्षी दल एनडीए तो और भी कमज़ोर निकला जो पूर्णतः विपक्ष की भूमिका निभाने में अक्षम रहा, इन्होंने केवल लोकसभा का बहिष्कार करना तक ही अपना धर्म समझा, यानी पक्ष और विपक्ष दोनों नाकाम रहे। ग्रहयोग ऐसे बन रहे हैं कि यदि चुनाव नवंबर 2013 से पहले हुए तो बदलाव की संभावना है। वरना हालात ज्यों के त्यों ही रहेंगे।

10 मार्च 2013 से सरकार पर उच्चराशिगत शुक्र की महादशा आरम्भ हो चुकी है और स्वयं शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जो जुलाई 2016 तक रहेगी इस शुक्र की अंतर्दशा में ही नवंबर 2013 से मार्च 2014 तक अतिशुभ शुभफलदायी चन्द्र और उसके बाद 20 मई तक राजयोग कारक मंगल की प्रत्यंतर दशा चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें