अगस्त महीने में कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति के मध्यम स्तर के रहने के योग बन रहे है। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृति नहीं छोड़ेगे तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेंगे। बड़ी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिये समय अनुकुल नहीं है। इस समय में लिये गये निर्णयों में विलम्ब व दुविधा की स्थिति हो सकती है। मास के मध्य समय में विदेश स्थानों से प्राप्त आय आपके संचय का रूर लेगी। महीने के अंत में आपके लाभों का सीधा संबन्ध आपके पराक्रम से रहेगा। इस अवधि में किये गये यात्राओं के लाभ आपको प्राप्त होंगे।