फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करती हैं ऐसी माला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू धर्म में 108 अंक को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इतने मनकों की माला से जप करने से जप सिद्घ होता है और व्यक्ति जिस उद्देश्य से साधना करता है वह सफल होता है। 108 अंक के इस महत्व को ज्योतिषशास्त्र से आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन


अगर आप ज्योतिषशास्त्र के विषय में थोड़ी जानकारी रखते होंगे तो आपको पता होगा कि ग्रहों की कुल संख्या 9 है और राशियों की संख्या बारह है। अगर आप इन दोनों अंकों को गुणा करेंगे तो इसका योगफल 108 पाएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को जीवन में जो भी सुख-दुःख प्राप्त होता है वह इन्हीं ग्रहों एवं राशियों के कारण मिलता है।

108 मनकों की माला में सभी ग्रह और राशियां समाहित होते हैं। इसलिए 108 मनकों की माला से जप करने पर सभी ग्रहों एवं राशियों के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और सिद्घियां प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार माला में मनकों की संख्या जितनी होती है उस अनुसार उसका फल बदल जाता है।
विज्ञापन


54 मनकों की माला से जप करने पर व्यक्ति जिस उद्देश्य से जप करता है वह कार्य सफल होता है। धन की इच्छा रखने वालों के लिए 21 मनकों की माला से जप करना उत्तम रहता है। मोक्ष प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को 25 मनकों की माला से जप -तप ध्यान करना चाहिए। यानी आपकी जैसी कामना हो उसी के अनुसार माला में मनकों को पिरोकर जप करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें