साल 2013 आपके लिए सुखद और उन्नतिदायक है। स्वास्थ्य सामान्यतौर पर अच्छा रहेगा। पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि जिनका जन्मदिन 9 फरवरी को हुआ है उन्हें इस वर्ष अपनी कई महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल है, इस वर्ष उन्हें विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
आय में वृद्घि के अवसर मिलते रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बीते वर्ष से अच्छी होगी। इस वर्ष किसी कार्य में सफलता से आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ की योजना सफल होगी। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आकस्मिक उन्नति हो सकती है।
निकट संबंधियों एवं मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उससे बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा, प्रबंधन, बैंकिंग, वकालत, पत्रकारिता, अभियंत्रिकी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।