फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 8 मार्च, मकान का सपना पूरा हो सकता है

Thu, 07 Mar 2013 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 8 मार्च है उनके लिए यह वर्ष महत्वाकांक्षा और मनोकामना को पूरा करने के लिए अनुकूल है। इस वर्ष आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आप साहस और उत्साह से भरपूर रहेंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके कार्य और बुद्घिमानी की सराहना करेंगे।
विज्ञापन


जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकान खरीदने अथवा बनाने की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश कर सकते हैं। नौकरी में आपका पक्ष मजबूत होगा और अचानक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। नाते-रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। बैंकिंग, बीमा, तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा, वाणिज्य आदि क्षेत्रों में करियर के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें