स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। भाग्य इस वर्ष अधिक सहयोग नहीं करेगा इसलिए जरूरी है कि निराशात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। मेहनत और लगन से प्रयास करेंगे तो अपनी अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से वर्ष उन्नति दायक रहेगा। लाभ के अवसरों का ध्यान रखें और मौके का लाभ उठाने का प्रयास करें। मनोबल ऊंचा रखें, विरोधियों को मात दे पाएंगे। जमीन जायदाद से जुडे मामलों में सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं तो खुद भी सहयोग के लिए तैयार रहें। व्यावसायिक साख एवं लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में महत्व बढ़ेगा। सरकारी नौकरी में जो लोग हैं उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।
छात्रों को अल्प परिश्रम से परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, बैंकिंग, चिकित्सा, न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।