फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 7 जून, अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे

Fri, 07 Jun 2013 09:18 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष उत्साहवर्धक रहेगा। छोटी-छोटी असफलताओं से निराश न हों। अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा, यह भी लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, गृहस्थी में खुशहाल बनी रहेगी।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रयास सफल होंगे, किसी क्षेत्र में पूंजी निवेश कर सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को पदोन्नति की खुशी होगी। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा, व्यवसाय में विस्तार का प्रयास सफल होगा। इस वर्ष मन में दबी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी।

छात्रों के लिए वर्ष उन्नति प्रदान करने वाला होगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंकिंग, बीमा, विज्ञापन, पत्रकारिता, लेखन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें