फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 7 फरवरी, संपत्ति में इजाफा हो सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष आपको कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पं. विनोद त्यागी बताते हैं कि जिन लोगों का जन्मदिन 7 फरवरी है उन्हें छोटी-छोटी असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने की काफी जरूरत है, यह सफलता और नई चुनौतियों का सामना करने में सहायक होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से साल 2013 सामान्य रहेगा। प्रयास के अनुरूप धीरे-धीरे आय में वृद्घि होगी। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल है वह जमीन एवं मकान खरीदने सफल हो सकते हैं। कानूनी मामलों में भाग्य सहायक रहेगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। परिवार एवं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। जिम्मेदारी एवं महत्व बढ़ेगा। भविष्य के लिए बचत योजना में धन निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र के अलावा विज्ञान, एनीमेशन, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अधिक संभावनाएं बनेंगी। कैरियर की दृष्टि से चिकित्सा क्षेत्र भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें