फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 4 मार्च, आर्थिक स्थिति सुधरेगी

Sat, 02 Mar 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन मार्च महीने की 4 तारीख को है उनके लिए साल 2013 संघर्षपूर्ण रह सकता है। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं का सामना करना होगा। सलाह है कि चुनौतियों का सामना धैर्य पूर्वक करें। लगन पूर्वक प्रयास करने पर मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन


कैरियर की दृष्टि से यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी में अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ की निरंतरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में साल 2013 अच्छा रहेगा। नए कार्य में पूंजी निवेश भविष्य में लाभ देगा। जमा पूंजी में वृद्घि होगी। पारिवारिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।  

सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षा, हवाई सेवा, खनन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें