फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 4 जुलाई, अधिकारियों से लाभ मिलेगा

Thu, 04 Jul 2013 09:05 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक रखिए आत्मबल बढ़ेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी की ओर अग्रसर होते रहेंगे। जो लोग धन संपत्ति संबंधी विवादों में उलझे हुए हैं, उनकी समस्याएं उलझेंगी। समस्या का हल फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन


सगे-संबंधियों से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी के योग भी हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी, महत्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।

अपनी योग्यता और अनुभव का लाभ उठाइए, प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसायी नए क्षेत्र में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, वकालत, बैंकिंग, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सलाह है कि व्यर्थ विवाद एवं कानूनी मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी एवं अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श करके महत्वपूर्ण फैसला लेना आपके हित में रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें