फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 4 अगस्त, लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे

Sun, 04 Aug 2013 08:35 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। लक्ष्य प्राप्ति में सहज ही सफलता मिलेगी। विकास की योजनाएं पूर्ण होंगी। बीते वर्ष की अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे।
विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी टेंडर एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान एवं प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

नाते रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। स्थानांतरण का भी योग है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पुलिस, रक्षा विभाग, वकालत, खनन के क्षेत्रों में करियर बनाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें