फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 4 अप्रैल, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे

Thu, 04 Apr 2013 07:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष निराशात्मक विचारों पर काबू रखने में सफल होंगे। मन में उत्साह का संचार होता रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा जिससे प्रगति की राह में तेजी से बढ़ते रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आपस में सहयोग और सामंजस्य की वृद्घि होगी।
विज्ञापन


सगे-संबंधियों में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में कद ऊंचा होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ने की वजह से व्यय भी खूब होगा। बजट का ध्यान रखते हुए कार्य करें तो धन संचय करने में सफल होंगे।

व्यावसायिक दृष्टि से यह वर्ष सौन्दर्य प्रसाधन, मनोरंजन, कला, अभूषण, रेडीमेड वस्त्र एवं विलासिता से संबंधित वस्तुओं का व्यापार करने वालों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन


नौकरी करने वालों को अपनी योग्यता एवं बेहतर प्रदर्शन का लाभ मिलेगा। प्रमोशन का अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। परीक्षाओं में इनका प्रदर्शन उत्साहवर्धक रहेगा।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, फैशन ड़िजाईनिंग, विज्ञापन, विदेश सेवा, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें