फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 29 मार्च, विदेश यात्रा का मौका मिलेगा

Fri, 29 Mar 2013 08:05 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले कई मायनों में बेहतर रहेगा। काफी समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आगे का रास्ता साफ होगा। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग में वृद्घि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उर्जा एवं उत्साह से भरपूर रहेंगे।
विज्ञापन


भौतिक सुख सुविधाओं की दृष्टि से भी यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। विवाह के योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। वाहन सुख में वृद्घि होगी। संतान सुख की इच्छा पूरी हो सकती है। भूमि एवं मकान खरीदने के प्रयास में सफल होंगे।

सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा, प्रशंसा प्राप्त करेंगे। नौकरी में अचानक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ मिलता रहेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, वर्ष अनुकूल है, अच्छी सफलता मिलेगी। अभिनय, होटल मैनेजमेंट, केमिस्ट, फैशन ड़िजाईनिंग, खाद्य विभाग, इंजीनियरिंग में कैरियर बनाने के लिए यह वर्ष उपयुक्त है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें