फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 28 फरवरी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Wed, 27 Feb 2013 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन व्यक्तियों का जन्मदिन 28 फरवरी को है उनके लिए साल 2013 उत्साह वर्द्घक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस साल आप अपने कार्य के प्रति अधिक जागरूक रहेंगे जिससे अपनी योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी और उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा एवं राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए भी यह वर्ष सुखद रहेगा। व्यवसाय की उन्नत्ति एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा।

रोजगार परक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, प्रशासनिक सेवा, विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें