फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 26 फरवरी, प्रगति की राह पर बढ़ते रहेंगे

Mon, 25 Feb 2013 03:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिनका जन्मदिन 26 फरवरी है उनके लिए साल 2013 बीते वर्ष के मुकाबले अधिक लाभकारी और सफलता दायक रहेगा। इस वर्ष जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें से अधिकांश में सफलता मिलेगी। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष मन में व्याप्त निराशा और नकारात्मक विचारों में कमी आएगी। रिश्तों को मजबूत बनाने पर आपका ध्यान रहेगा। संपर्क सूत्रों में वृद्घि होगी।
विज्ञापन


सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा एवं परिवार में आपसी सामंजस्य एवं सहयोग की वृद्घि होगी। भाई-बहनों एवं वरिष्ठजनों से संबध बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टि से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जमा पूंजी में इजाफा होगा। यात्राओं के योग बनते रहेंगे, यात्रा सफल और सुखद रहेगी। वित्तीय प्रबन्धन, शिक्षा एवं रेलवे में सेवारत जातकों के लिए यह वर्ष विशेष लाभदायक और उन्नति प्रदायक रहेगा।

व्यवसायी साझेदारी में किसी नए व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। शिक्षा के प्रति छात्रों का रूझान बढ़ेगा। इसका इन्हें सुखद परिणाम प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग, बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, एमबीए, पत्रकारिता, रेलवे कैरियर निर्माण की दृष्टि से अनुकूल क्षेत्र रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें