फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 23 फरवरी, प्रमोशन की संभावना प्रबल है

Fri, 22 Feb 2013 06:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 23 फरवरी है उनके लिए साल 2013 योजनाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आपके आत्मबल और उत्साह में वृद्घि होगी। कोई नया काम भी शुरू करने की सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। घर के वरिष्ठ आपके पक्ष में रहेंगे। इनका आशीर्वाद प्रगति में सहायक रहेगा।
विज्ञापन


मध्य मार्च से मध्य अप्रैल तक का समय श्रेष्ट रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। छात्रों के साल 2013 अनुकूल रहेगा। रोजगार परक परीक्षाओं में सफलता की संभावना प्रबल हैं, प्रयास में कमी न करें। सरकारी क्षेत्र से सहयोग प्राप्त होगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है।

जिन लोगों के कार्य का संबंध सरकारी क्षेत्र से उनके लिए यह वर्ष विशेष लाभप्रद रहेगा। अधिकारी प्रमोशन में सहायक रहेंगे। चिकित्सा, विदेश सेवा, सेना, विज्ञान, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें