फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 22 जनवरी, परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे

Mon, 21 Jan 2013 05:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का बर्थडे 22 जनवरी है उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके लिए चतुर्दिक सफलता प्रदान करने वाला है। पं.विनोद त्यागी बताते हैं कि साल 2013 22 जनवरी के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और उर्जावान बने रहेंगे। इस वर्ष बीते वर्ष की योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। नयी योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्घि होगी। कार्यक्षेत्र में भी इस वर्ष आपकी स्थिति बेहतर होगी। अधिकारियों एवं सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन में भाग्य सहायक रहेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। श्रमोपरांत लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। सोच समझकर आर्थिक फैसले लेने होंगे।

किसी विवादित मामलों में विजयी होंगे। स्थायी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष सुखद रहेगा, घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र, सेना, पुलिस, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंकिंग, न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें