यह वर्ष सुखद और आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ के मौके समय-समय पर मिलते रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। जो लोग मकान अथवा जमीन खरीदने के प्रयास में लगे हुए हैं उनकी चाहत पूरी होगी। वाहन सुख मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन में आपसी समरसता बढ़ेगी। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
आयात निर्यात के व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। परीक्षाओं में सफलता की खुशी होगी। इंजीनियरिंग, शिक्षा, विज्ञापन, फैशन ड़िजाईनिंग, केमिस्ट, अभिनय, कला के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।