फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 20 अप्रैल, नौकरी में पदोन्नति होगी

Sat, 20 Apr 2013 10:54 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष उन्नति और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। वर्ष की शुभ स्थितियों को लाभ उठाने का प्रयास करें और जो भी अधूरी योजनाएं हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। आपका प्रयास सफल होगा।
विज्ञापन


परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। विवाह योग्य युवक युवतियों की शादी हो सकती है। संतान सुख की चाहत रखने वालों की भी कामना पूर्ति संभव है।

सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। सगे-संबंधियों एवं मित्रों मंे मान-सम्मान बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति जैसे भूमि एवं भवन का लाभ मिल सकता है।

व्यवसाय में विस्तार से कारोबारियों का लाभ बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इस वर्ष कैरियर की दृष्टि से सेना, चिकित्सा, पुलिस, बैंकिंग, वकालत एवं तकनीकी क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें