फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 16 जुलाई, चल-अचल संपत्ति में वृद्घि होगी।

Tue, 16 Jul 2013 08:52 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष सितारों की स्थिति अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी रहेगी और बौद्घिक एवं मानसिक क्षमताओं में वृद्घि होगी। विरोधियों का पक्ष इस साल कमज़ोर रहेगा, मौके का लाभ उठाइये और आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


व्यवसायियों के लिए करोबार की दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। लाभ की निरंतरता बनी रहेगी, कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। धन लाभ के मौके मिलते रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन वृद्घि के लिए निवेश कर सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में वृद्घि होगी।

परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। विवाहित व्यक्तियों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, केमिस्ट, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रखिए इस साल सफलता का मंत्र है साहस और क्षमताओं वृद्घि। इन बातों का ध्यान रखिए प्रतिकूल स्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें