फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 13 मई, आय में वृद्घि और सुख में इजाफा

Mon, 13 May 2013 12:17 PM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष कुल मिलाकर सुखद रहने वाला है। भविष्य के प्रति जागरूक रहेंगे और विकास की योजनाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी आपका अनुकूल रहेगा जिससे अपनी योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आपकी कार्यक्षमता एवं योग्यता का असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


आय में वृद्घि होगी, भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा बावजूद इसके जमा पूंजी बढ़ाने में सफल होंगे। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए साल उन्नति प्रदायक रहेगा।

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्रेम बढ़ेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। संतान सुख मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। कारोबारियों के लिए वर्ष लाभप्रद रहेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, फैशन ड़िजाईनिंग, अभिनय, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें