फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 10 मार्च, प्रगति की ओर अग्रसर होंगे

Sat, 09 Mar 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 10 मार्च है उनके लिए साल 2013 स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते है कि इस वर्ष तनाव और चिंता में कमी आएगी और आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे। सामाजिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आपका प्रभाव बढ़ेगा, विरोधी शांत रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। जो लोग अपने कार्य के प्रति गंभीर और सजग रहेंगे उन्हें तरक्की का मौका मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा, विशेष तौर पर स्वर्ण आभूषण, दवाई, फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए साल लाभप्रद रहेगा।  

प्रगति के कार्यों में अनुकूल सफलता से खुशी होगी। सगे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रियल स्टैट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें