फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 1 जून, लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे

Sat, 01 Jun 2013 09:38 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे और व्यय पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे जिससे संचित धन बढ़ेगा।
विज्ञापन


आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियों का पक्ष कमज़ोर होगा। अदालती मामलों में विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और कार्यकुशलता का लोहा मनवा सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। अनुकूल स्थानांतरण हो सकता है।  

राजनैतिक एवं सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्रेम बढ़ेगा। किसी अधूरी योजना को पूरा करने में कामयाब होंगे। कैरियर की दृष्टि से इस वर्ष वकालत, रेलवे, बीमा, बैंकिंग, वाणिज्य, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति में लगे हुए छात्रों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें