फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनवरी के जातकों के लिए साल 2013 का हाल

Mon, 07 Jan 2013 11:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग आज अपना जन्मदिन मन रहे हैं उन्हें सफलता और उन्नति की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सितारों की स्थितियों को देखकर यह मालूम पड़ता है कि यह वर्ष आपके लिए सफलता और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। जिन लक्ष्यों को पाने के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता पूर्वक हासिल कर पाएंगे। प्रगति में आने वाली बाधा दूर होगी।
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। आय में वृद्घि होगी लेकिन भौतिक सुख के साधनों पर खर्च भी बढ़ेगा। विरोधियों परास्त होंगे। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। खान-पान एवं आराम का ध्यान रखें, कुल मिलाकर स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से इस वर्ष को लाभदायक कहा जा सकता है। व्यवसाय में कोई नयी साझेदारी हो सकती है।

ज्योतिषशास्त्री पं. विनोद त्यागी के अनुसार दूर संचार एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए वर्ष अनुकूल रहना चाहिए। बैंक, बीमा, मैनेजमेंट, शिक्षा, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्रों  के लिए भी अच्छा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें