फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी जन्मदिन, थोड़ी मेहनत से बड़ी सफलता मिलेगी

Mon, 14 Jan 2013 10:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 जनवरी यानी मकर संक्रांति को जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि यह वर्ष 14 जनवरी के जातकों के लिए मंगलमय रहना चाहिए। इस वर्ष सकारात्मक सोच और आशा से भरपूर रहेंगे। अल्प प्रयास से ही इन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। पिछले वर्ष की अधूरी योजना इस साल पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से साल 2013 इनके लिए सुखद रहेगा। धन वृद्घि के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए साल लाभप्रद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्घि होगी। प्रतियोगिता परीक्षाओं प्रदर्शन बेहतर होगा, अनुकूल परिणाम मिल सकता है।

सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तियों से जान-पहचान होगी। इसका आपको लाभ मिल सकता है। बैंक, विज्ञापन, न्यायिक सेवा, वकालत, इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। जो लोग संतान सुख की इच्छा रखते हैं उन्हें इस संदर्भ में खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें