इस वर्ष भाग्य मेहरबान रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति होगी। प्रभाव बढ़ेगा, विरोधी भी आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा करेंगे। आय में वृद्घि होगी। बचत योजनओं में निवेश कर सकते हैं।
घर अथवा मकान खरीदने के प्रयास में लगे हुए हैं तो इस साल सफलता मिल सकती है। घर में सुख-सुविधा के साधन बढेंगे। सलाह है कि भावुकता में कोई फैसला नहीं लें और उतावलेपन से बचें, अन्यथा इन दोनों स्थितियों में नुकसान हो सकता है।
नौकरी में कार्यकुशलता एवं अनुभव का लाभ मिलेगा। प्रोन्नति का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। मित्र एवं सगे-संबंधी से सहायता मिल सकती है। किसी नए व्यवसाय में धन का निवेश कर सकते हैं।
छात्रों को परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, बैंकिंग, बीमा, शिक्षण कार्य, विज्ञापन, वाणिज्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।