फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मान- सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के संकेत

Sun, 26 Jul 2020 07:51 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, July 26, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी बात को लेकर दुविधा में हो सकते हैं, लेकिन शांति से काम लेंगे तो सभी काम बनेंगे। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ काफी महत्वपूर्ण बातें करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज खुशी की बातें सुनने को मिलेंगी।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में समय देकर अपनी दिली ख्वाहिशों को पूरा करेंगे और परिवार वालों के साथ सुकून महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी खुशी के लिए कोई महंगी चीज या कपड़े खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। ट्रेवलिंग करने में दिन व्यतीत होगा। सेहत उतार-चढ़ाव के बीच रहेगी। आपके अंदर भरपूर जोश होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। धन का लाभ उठाएंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूती से जिएंगे और अपने प्रिय का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम को खूब मन लगाकर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपके बीच खूब बातें होंगी और अपने मन की करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन में तनाव में कमी आएगी। बिजनेस में लाभ बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन भाग्य मजबूत होने से आपके काम बनते चले जाएंगे।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन हल्के खर्चे बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको सावधानी से रहना होगा। अपने काम पर ध्यान रखेंगे तो काम ठीक चलेगा नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी जिससे आप राहत की नींद लेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया है।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसकी बदौलत आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं और इस दिशा में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करेंगे।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। काम के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। काफी ज्यादा मेहनत करने से शरीर में थकान और कमजोरी का एहसास होगा। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें। पैर में चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत कुछ कहने का मौका मिलेगा। आपके मन में जो भी बातें हैं, उनसे खुलकर कहें ताकि एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएं।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में सफलता पाएंगे जिससे मन हर्षित होगा। मनोबल बढ़ेगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जुलने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक जीवन को मिलकर संभालेंगे। एक अच्छी समझदारी दिखेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें