फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldi Ke Jyotish Upay: बड़ा चमत्कारी है हल्दी का पानी, ये सरल उपाय बदल सकते हैं किस्मत

Tue, 25 Apr 2023 12:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। माना जाता है कि हल्दी में शुद्धिकरण गुण होते हैं और यह शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है।
विज्ञापन
Haldi Ke Jyotish Upay - फोटो : haldi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haldi Ke Jyotish Upay: सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य में हल्दी का प्रयोग जरूर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुभ हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना गया है। हल्दी भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। भारतीय ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। माना जाता है कि हल्दी में शुद्धिकरण गुण होते हैं और यह शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय। 

  • अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का अहसास हो रहा है तो उसे दूर करने के लिए आप पीली हल्दी का एक आसान सा उपाय कर सकते हैं। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करने के लिए प्रत्येक गुरुवार को पूरे घर में हल्दी का पानी छिड़कें। हल्दी के इस उपाय से आपको देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी और यहां कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी। यदि आप भगवान विष्णु की साधना कर रहे हैं तो उन्हें शीघ्र प्रसन्न करने के लिए आपको उनके मंत्र का जाप हल्दी की माला से करना चाहिए।
  • अगर आपको लगता है कि आपके वैवाहिक जीवन या आपके घर की खुशियों पर बार-बार किसी की नजर लग रही है तो इससे बचने के लिए आपको अपने घर के बाहर मुख्य द्वार के पास पीली हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु और मीन राशि जिनके स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, उन्हें जीवन में शुभता प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन पीली हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसी तरह पानी में एक चम्मच पीली हल्दी डालकर नहाना भी बहुत शुभ साबित होता है।
  • मान्यताओं के अनुसार हल्दी का दान करना बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से कई प्रकार की स्वास्थ संबंधित परेशानियां दूर होती हैं, और गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं। 
  • घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करने से, राहु का दुष्प्रभाव खत्म होता है। आय में वृद्धि होती है और घर में खुशियां आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें