Griha Pravesh Shubh Muhurat 2023: हिन्दू धर्म में जब भी कोई मांगलिक कार्य शुरू करते हैं उससे पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी कोई कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो वह निर्विघ्न रूप से सफल होता है। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले शुभ मुहूर्त का चयन किया जाता है.। जनवरी और फरवरी माह में शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। जब भी कोई व्यक्ति घर बनाता है तो वह पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करके और शुभ मुहूर्त निकलवा कर ही घर में प्रवेश करता है। यदि आप भी घर खरीदने कि योजना बना रहे हैं या खरीदे हुए घर में गृहप्रवेश करना चाहते हैं तो जनवरी और फरवरी माह के यह मुहूर्त गृहप्रवेश के लिए शुभ है। यदि आपको नए साल में अपने नए मकान में गृह प्रवेश करना है तो उसके लिए आपको नए साल के गृह प्रवेश मुहूर्त को जानना होगा। साल 2023 में गृह प्रवेश के लिए कुल 35 शुभ मुहूर्त हैं। 25 जनवरी को नए साल का पहला गृह प्रवेश मुहूर्त है।