फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekadashi Tithi: एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियों का ऐसा होता है स्वभाव, शादी के बाद पति के लिए होती हैं लकी

Tue, 23 Aug 2022 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियों पर विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा जिन लड़कियों का जन्म एकादशी तिथि पर होती है वे अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। 
विज्ञापन
एकादशी तिथि के दिन पैदा होने वाली लड़कियां गंभीर स्वभाव की होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EkadaShi Born Girl: हिंदू धर्म में हर माह कई व्रत-त्योहार आते हैं जिसमें से कुछ व्रत एक निश्चित तिथि पर रखे जाते हैं। इनमें से प्रदोष और एकादशी का व्रत विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तिथि का अपना विशेष महत्व होता है और यह किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत जहां भगवान शिव को समर्पित होता है वहीं एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है इसलिए इस दिन जप-तप,पूजा-पाठ,उपवास करने से मनुष्य को श्री हरि की कृपा अवश्य प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की कृपा के साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष के दौरान दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में बहुत से लोग अपना जन्मदिन हिंदू कैलेंडर के तिथि के अनुसार मनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एकादशी तिथि के दिन पैदा होने वाली कन्याओं के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर और अर्जुन को एकादशी तिथि के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एकादशी तिथि पर जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली और गुणी स्वभाव की होती हैं। एकादशी तिथि पर जन्मीं लड़कियों में विशेष गुण होते हैं।

1- जिन कन्याओं का जन्म एकादशी तिथि पर होता है वे शुरुआत से ही धार्मिक स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियों की विशेष रूचि धार्मिक कार्यों में ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- ज्योतिष के अनुसार एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियां अच्छी शिक्षा प्राप्त करने वाली और अच्छे संस्कारों वाली होती हैं।
3- एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियां परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभाती हैं।
4- जिन लड़कियों का जन्म एकादशी के दिन होता है वे समाज में अच्छे कार्य के लिए जानी जाती है।
5- एकादशी तिथि के दिन पैदा होने वाली लड़कियां गंभीर स्वभाव की होती हैं।
6- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियां कोमल ह्रदय वाली होती हैं।
7- एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियों पर विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
8- जिन लड़कियों का जन्म एकादशी तिथि पर होती है वे अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। 

एकादशी व्रत नियम
- भगवान विष्णु के विधिवत पूजन के साथ ही एकादशी का व्रत नियमानुसार पालन करना चाहिए। 
- इस दिन तुलसी दल से श्री हरि का पूजन करें लेकिन तुलसी दल एक दिन पूर्व तोड़कर रखे। 
- व्रत के दिन भोजन में चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- व्रत से पूर्व यानि दशमी तिथि के दिन से तामसिक भोजन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 
- व्रत रखने वाले व्यक्ति को क्रोध एवं दूसरे की बुराई करने से बचना चाहिए। किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलना और सोचना नहीं चाहिए।
- व्रत रखने वालों को व्रत वाले दिन नाखून, बाल, दाढ़ी आदि नहीं काटने चाहिए एवं स्त्रियों को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें