फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चार ग्रह आपके प्रेम विवाह में बनते हैं रोड़ा, करें ये उपाय

Wed, 11 Dec 2019 06:34 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम विवाह के सफल न होने का कारण हैं ये चार ग्रह
विज्ञापन

अगर किसी का प्रेम विवाह सफल नहीं होता है तो उसकी कुंडली में चार ग्रहों के कमजोर होने की भारी आशंका है। ये चार ग्रह शुक्र, गुरु बुध और राहु हैं। इनमें कमजोर शुक्र के कारण व्यक्ति की कामुक और प्रेम भावना कमजोर हो जाती है। वहीं गुरु के पीड़ित या कमजोर होने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां ओझल हो जाती हैं। कमजोर बुध हो तो व्यक्ति को विवाह में फरेब मिलने की संभावना रहती हैं। जबकि कमजोर राहु वैवाहिक जीवन में कल्पना और भ्रम की स्थिति पैदा करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतीकात्मक तस्वीर
ये चारों ग्रहों की स्थितियां बताती हैं कि आगे चलकर आपके प्रेम विवाह में दिक्कतें आएंगी, या वर्तमान आप इन समस्याओं से जूझ रहें हैं। साथ ही कुंडली में पंचम और सप्तम भाव के कमजोर होने पर भी लव मैरिज के सफल न होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करने की आवश्यकता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को प्रेम में धोखा मिलने की ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन

relationship - फोटो : pixa
ज्योतिष के ये उपाय बनाएंगे प्रेम विवाह को सफल
  • शुक्र ग्रह की शांति के उपाय करें।
  • गुरु की शांति के उपाय करनें।
  • बुध ग्रह की शांति के उपाय करें।
  • राहु की शांति के उपाय करें।
  • कुंडली में पंचम भाव और पंचमेश को मजबूत करें।
  • कुंडली में सप्तम भाव और सप्तमेश को मजबूत करें।
  • किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह से पन्ना या पुखराज धारण करें
  • रोजाना सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं
  • शुक्रवार को छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
  • सुबह गायत्री मंत्र का जप करें
  • शुक्रवार और पूर्णिमा का व्रत रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें