आज के समय में ऑफिस केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि हमारी आर्थिक प्रगति का केंद्र भी होता है। कई बार व्यक्ति पूरी मेहनत करता है, योजनाएं भी सही होती हैं, लेकिन फिर भी धन का प्रवाह बाधित रहता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार इसका एक कारण कार्यस्थल में नकारात्मक ऊर्जा या ऊर्जा का असंतुलन हो सकता है। यदि ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तो व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में निरंतर प्रगति होती है। इसी उद्देश्य से वास्तु और फेंगशुई में कुछ विशेष वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें ऑफिस में लगाने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और रुका हुआ पैसा फिर से आने लगता लगता है।
1. क्रिस्टल ट्री से सक्रिय होती है धन ऊर्जा
- फेंगशुई में क्रिस्टल ट्री को समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना गया है।
- क्रिस्टल ट्री ऑफिस में रखने से धन से जुड़ी रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
- यह सकारात्मक कंपन उत्पन्न करता है, जिससे निर्णय क्षमता बेहतर होती है और नए अवसर मिलने लगते हैं।
- क्रिस्टल ट्री को ऑफिस की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
- यह दिशा कुबेर से संबंधित मानी जाती है, जो धन के देवता हैं।
2. हंसते हुए बुद्धा से बढ़ता है सौभाग्य
- हंसते हुए बुद्धा की प्रतिमा फेंगशुई में खुशहाली, संतुलन और समृद्धि का प्रतीक है।
- ऑफिस में इसे रखने से मानसिक तनाव कम होता है और काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
- हंसते हुए बुद्ध को रिसेप्शन एरिया, कैश काउंटर या अपने वर्क डेस्क पर रखा जा सकता है।
3. वाटर फाउंटेन से चलता है धन का प्रवाह
- वास्तु और फेंगशुई दोनों में पानी को धन और अवसरों का प्रतीक माना गया है।
- ऑफिस में बहते पानी का फाउंटेन लगाने से रुका हुआ धन प्रवाह सक्रिय होता है और नए आर्थिक स्रोत बनने लगते हैं।
- इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- फाउंटेन का पानी हमेशा साफ और चलता हुआ होना चाहिए, क्योंकि बंद या गंदा पानी आर्थिक रुकावटों को बढ़ा सकता है।
- छोटे आकार का फाउंटेन भी सकारात्मक प्रभाव देता है।
4. मनी प्लांट और लकी बैंबू से आती है स्थिरता
- ऑफिस में हरे-भरे पौधे न केवल वातावरण को सुंदर बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं।
- मनी प्लांट को धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना विशेष लाभकारी होता है।
- यह दिशा अग्नि और धन से जुड़ी मानी जाती है।
- लकी बैंबू को पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिरता आती है।
- सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
5. सकारात्मक और प्रेरणादायक चित्रों का प्रभाव
- ऑफिस की दीवारों पर लगाए गए चित्र भी ऊर्जा को प्रभावित करते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार उगते सूरज, बहता झरना, खुला रास्ता, हरे-भरे खेत या समृद्धि दर्शाने वाले चित्र लगाने से मन में आशा और आत्मविश्वास बढ़ता है।
- ऐसे चित्र उत्तर या पूर्व दिशा की दीवारों पर लगाने से धन से जुड़े अवसर बढ़ते हैं।
- नकारात्मक, उदासी या संघर्ष दर्शाने वाले चित्र ऑफिस में नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि वे काम और आय दोनों पर नकारात्मक असर डालते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।