Valentine's Day Fengshui Tips: यदि आपका बेड सही दिशा में नहीं है तो कमरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- फोटो : amar ujala
बेड की सही दिशा पर ध्यान दें
बेडरूम में रखे आपकी बेड की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि आपका बेड सही दिशा में नहीं है तो कमरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए बेड की दिशा ऐसी होई चाहिए जहां सोते हुए आपका सर पूर्व दिशा में हो और पैर को ददारवाजे की ओर करके न सोएं।
Valentine's Day Fengshui Tips: रिश्तों को मजबूत करना है तो बेडरूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- फोटो : amar ujala
बेडरूम की साफ सफाई का दें विशेष ध्यान
अपने प्रियजन के साथ रिश्तों को मजबूत करना है तो बेडरूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सुबह उठने के बाद अपने बिस्तर को सही करें। उसे अस्त-व्यस्त न छोड़ें। ऐसा करने से आपके बीच की दूरी खत्म होगी और आपकी प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
VValentine's Day Fengshui Tips: अपने दाम्पत्य जीवन में और खुशियां लाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में फूल लगाएं।
- फोटो : amar ujala
बेडरूम में लगाएं फूल
यदि अपने दाम्पत्य जीवन में और खुशियां लाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में फूल लगाएं। संभव हो तो अपने बेडरूम में लाल गुलाब, लाल, गुलाबी, ऑरेंज रंग के ट्यूलिप के फूल लगाएं। फूल मन में एक नई उमंग भरते हैं और वातावरण में ताजगी भी बनी रहती है, ऐसा करने से आपके पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
Valentine's Day Fengshui Tips: बेडरूम में कभी भी अपने दोस्तों या परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
- फोटो : amar ujala
बेडरूम में तस्वीरें न लगाएं
बेडरूम में कभी भी अपने दोस्तों या परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यदि अगर तस्वीरें हटाना संभव न हो तो उन्हें ऐसी जगह लगाएं कि बेड से वो आपको नजर न आएं। बेड के बिल्कुल सामने लगी तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Valentine's Day Fengshui Tips: अपनी लव लाइफ खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रंगों का चयन भी सोच समझ कर करें।
- फोटो : amar ujala
अपने बेडरूम में लाल रंग को दें अहमियत
अगर आप अपनी लव लाइफ खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रंगों का चयन भी सोच समझ कर करें। लाल रंग प्यार की निशानी मानी जाती है, इसलिए आपको अपने बेडरूम में लाल रंग से पेंट करवाना चाहिए। यदि लाल रंग आपको चुभता है तो बेडरूम की दीवारों पर हल्का लाल रंग करवाएं।