फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FengShui Tips For Good Sleep: रात में नहीं ले पा रहे अच्छी नींद, अपनाएं बेडरूम से जुड़े ये फेंगशुई टिप्स

Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रात को अच्छी नींद लेने में परेशानी हो रही है? आपने चाय, शेड्यूल और यहां तक कि कमरे के तापमान में बदलाव भी आजमाए हैं, लेकिन  फिर भी आपको अच्छी नींद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FengShui Tips For Good Sleep: रात को अच्छी नींद लेने में परेशानी हो रही है? आपने चाय, शेड्यूल और यहां तक कि कमरे के तापमान में बदलाव भी आजमाए हैं, लेकिन  फिर भी आपको अच्छी नींद नहीं मिल पा रही है। इसके लिए आपको अपने घर के बेडरूम में फेंगशुई से जुड़े कुछ उपाय करने की जरूरत है। यदि आप नकारात्मक ऊर्जा से लड़ना चाहते हैं और अपने घर में खुशी लाना चाहते हैं, तो फेंगशुई से बेहतर उपाय नहीं है। फेंगशुई सिर्फ बेडरूम के लेआउट के बारे में नहीं है, यह आपकी सोने की दिशा को भी ध्यान में रखता है। एक बेहतरीन फेंगशुई बेडरूम के लिए, दक्षिण की ओर सिर करके सोने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए बेडरूम कौन से फेंगशुई उपाय करने चाहिए। 

विज्ञापन

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : freepik
अपने बेड को कमरे के केंद्र में रखें
फेंगशुई की एक बुनियादी अवधारणा "कमांडिंग पोजीशन" है, जिसका मतलब है कि वस्तुओं को प्रवेश द्वार के सामने रखना लेकिन उसके साथ सीधी रेखा में नहीं। बेडरूम फेंगशुई में, आपके बिस्तर को कमांडिंग पोजीशन में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह उस कमरे में सबसे महत्वपूर्ण चीज है और जहाँ आप अपना अधिकांश समय बिताएँगे। आप अपने बेड को कमरे में ऐसे रखें जिससे आप सीधे दरवाजे के बाहर नहीं देख पाएं। 

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : freepik
बेड के सामने दर्पण या शीशा लगाने से बचें
एक तरफ जहां शीशा या दर्पण छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं वहीं बेडरूम फेंगशुई को लागू करते समय दर्पण लगाना मुश्किल हो सकता है। यह सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है कि बेडरूम में शीशा आपके बेड के सामने नहीं होना चाहिए। यदि आप कमरे में शीशा रखते हैं तो रात को सोते समय उसे ढक कर रखें। ऐसे करने से आपको अच्छी नींद आएगी। 
 

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : amar ujala
बेडरूम में हवा का अच्छा प्रवाह हो 
प्रकृति फेंगशुई का एक प्रमुख घटक है। बेडरूम में इस बात को सुनिश्चित करें कि वहां शुद्ध वायु का प्रवाह रहे। यह न केवल आपके बेडरूम को ताज़ा और साफ रखेगा बल्कि बेहतर नींद में भी मदद करेगा।

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : freepik.com
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करें
जब आपके बेडरूम में यिन और यांग के सही स्तर बनाने की बात आती है, तो हमें इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूर रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने स्क्रीन टाइम को भी सीमित करना होगा। चूंकि फेंग शुई प्राकृतिक दुनिया पर केंद्रित है, इसलिए कोई भी तकनीकी या मानव निर्मित चीज़ हमारे पर्यावरण में ची के स्तर को कम कर सकती है और इसलिए, हमारी नींद और आराम को बाधित करना शुरू कर देती है।

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : freepik
शांत रंगों का चयन करें
नींद में सुकून तब मिलता है जब बेडरूम के डिज़ाइन में कुछ भी ऐसा न हो जो बहुत ज़्यादा ध्यान खींचे । संतुलन की इस भावना को प्राप्त करने के लिए शांत रंगों का चयन करें। इसके लिए आप पेस्टल टोन देख सकते हैं। हल्के नीले, गुलाबी और हरे रंग एक सामंजस्यपूर्ण, और शांत माहौल बनाने के लिए उचित माने जा सकते हैं। 

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : freepik
उपयोग में न होने पर सभी दराज और दरवाज़े बंद रखें
अच्छे फेंग शुई वाले बेडरूम को प्राप्त करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप दराज और अलमारी के दरवाज़े बंद रखें।  जब आप सोने या बिस्तर से पहले आराम करने की कोशिश कर रहे हों, तो इस उपाय से अच्छी नींद आने में  मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बेडरूम फेंगशुई टिप्स - फोटो : एक्स
अपनी बुकशेल्फ़ को किसी दूसरे कमरे में रखें
किताबों के शौकीनों और साहित्य के शौकीनों के लिए शायद यह मुश्किल हो, लेकिन किताबें सोने की कोशिश करते समय ध्यान भटकाने का एक और तरीका हैं। लेकिन आपके बेडरूम में संतुलन बिगाड़ने के भी दोषी हैं, सलिए उन्हें स्टडी या खाली कमरे में रखने की कोशिश करें और केवल वही किताब अपने पास रखें जिसे आप उस समय पढ़ रहे हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें