बहुत से लोग इस पौधे को घर के अंदर सजावट के तौर पर रखते हैं। लेकिन इस पौधे के कुछ फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं इस पौधे के फायदों के बारे में-
- फेंगशुई के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाले पौधों को घर पर लगाने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है ।
- चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से भर जाता है।
- चौड़े पत्ते वाले पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करते हैं।
- फेंगशुई के अनुसार घर में पेड़-पौधे नकारात्मक ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं।
- घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
- चौड़े पत्ते वाले पौधे घर में लगाने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।
- इस पौधे को घर पर लगाने से मन और दिमाग शांत रहता है. इसे गुड लक के लिए भी रखा जाता है।