व्यवसाय में लाभ के लिए
व्यवसाय में लाभ एवं उत्पादकता को बढ़ाने में ऊँट को लगाना काफी कारगर उपाय है। आपसे व्यापारिक संबंध रखने वालों के भीतर यह प्रयोग स्थायित्व व दृढ़ता की भावना पैदा करता है। इसके अतिरिक्त जब आप यह इच्छा रखें कि आपसे जुड़े लोग आपके लिए बिना थके काम में लगे रहें तो दुकान या कार्यालय में सही दिशा में ऊँट रखना एक सटीक वास्तु उपाय है।
करियर में सफलता के लिए-
यदि किसी मनुष्य को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडी रूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है। आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है।
आर्थिक परेशानियों को दूर करने में-
घर में ऊंट की मूर्ति रखने पर आपके घर की आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है। यदि आपके घर में धन संबंधी दिक्कत आती है तो ऊंट के जोड़े को घर में लाकर रखने पर धन का आगमन तेजी से होगा है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।