भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिसको करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने लगती है। फेंगशुई में एक उपाय कछुए वाली अंगूठी को बहुत ही कारगर माना जाता है। फेंगशुई में कछुए को सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह से हिंदू धर्म में कछुए को धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है उसी तरह से फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में धातु से बनी कछुए की आकृति की रिंग का विशेष महत्व होता है। धातु से बनी कछुए की रिंग को सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कछुए की अगूंठी को पहनने के क्या-क्या लाभ होते हैं और कुछ सावधानियां।
फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी पहनने के लाभ
- फेंगशुई के अनुसार, धातु के कछुए की अंगूठी पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है।
- फेंगशुई में धातु से बनी अगूंठी को नियमित रूप से पहनने पर जिंदगी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्य आसानी के साथ सफल होते हैं।
- धातु से बनी अगूंठी को पहनने से व्यक्ति के मन में नकारात्मक ख्याल बहुत ही कम आते हैं और मन शांत और स्थिर रहता है।
- फेंगशुई के अनुसार, धातु से बनी कछुए की अंगूठी को सही तरीके से पहनने पर व्यक्ति को करियर में ऊंचा और अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होता है।
- धातु की अगूंठी पहनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और आत्मविश्वास मजबूत होता है।
- जिन लोगों का मन अक्सर बेचैन और परेशान रहता है, ऐसे में उनकी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कछुए की अगूंठी को जरूर पहनना चाहिए।
किस धातु में कछुए की अगूंठी पहनना अच्छा
फेंगशुई में कछुए की आकृति की रिंग को पीतल, चांदी और पंचधातु की अगूंठी में पहनना बहुत ही शुभ और लाभकारी होता है। पीतल की अगूंठी में कछुए को पहनने से सुख-समृद्धि आती है, चांदी की अंगूठी में पहनने से मन शांत रहता है और पंचधातु वाली अंगूठी में पहनने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।
कछुए की अगूंठी को किस ऊंगली में पहने
फेंगशुई के अनुसार, कछुए वाली अगूंठी को हमेशा दाएं हाथ की अनामिका या फिर मध्यमा उंगली में पहनना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।