घर में कई ऐसे कारण होते है, जिनकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में नहीं आती। जिसके कारण घर के सदस्यों बीच हमेशा रूपयें पैसे को लेकर तनाव बना रहता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। रूपये पैसे का असर आपके रिश्तों पर भी पड़ रहा है और जिसके कारण आपके अपने आपसे दूर होते जा रहे है।
टूटा हुआ दर्पण
घर में रखा टूटा दर्पण नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिससे घर में आर्थिक हानि की समस्या के साथ-साथ मानसिक तनाव भी पैदा होता है, जिससे घर में परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए घर या गाड़ी में पड़े या लगे टूर्ट दर्पण या कांच को आज ही हटा दें।
टूटा हुआ पलंग
टूटा हुआ पलंग घर में रुकावटें और दुर्भाग्य लाता है। यह सकारात्मकता ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर जीवन में बाधाएं पैदा कर सकता है। इसलिए टूटे हुए पलंग को जल्दी ही सही करवा लेना चाहिए ताकि घर में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहे।
टूटे बर्तन
घर के टूटे फूटे बर्तन को अक्सर हम रसोई से बाहर तो निकाल देते है, लेकिन घर से बाहर नहीं निकालते और उसका उपयोग कहीं ना कहीं करने की सोचते है। अगर आप भी ऐसा ही करते है तो आज से ही इस बंद कर दें, क्योंकि टूटे बर्तन को घर में रखने से नकरात्मकता बढ़ती है और इससे वास्तुदोष भी होता है।
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
अगर घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाता है तो उसे बाद में सही करवाने के लिए घर में रख देते है। लेकिन ज्यादा समय तक घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अशुभ होता है। यह घर की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है।
टूटी मूर्ति या फटी तस्वीर
घर में कभी भी टूटी मूर्ति या फटी तस्वीर ना रखें, इससे वास्तुदोष होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।