फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: घर के अंदर रखें फेंग शुई की ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Sun, 19 May 2024 07:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Fengshui Tips For Home: हम सभी के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले उससे जुड़े वास्तु नियमों का हमेशा पालन किया जाता है। 
विज्ञापन
Feng Shui Tips for Home - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fengshui Tips in Hindi: हम सभी के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले उससे जुड़े वास्तु नियमों का हमेशा पालन किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े नियमों का जिक्र है। जिनका पालन करने से परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। ठीक इसी तरह फेंग शुई भी काम करता है। दरअसल, चीनी वास्तु को फेंग शुई के नाम से जाना जाता है। इसमें घर से जुड़ी कई ऐसी बातों का जिक्र हैं, जो आपके लिए लाभदायक होती है। इन नियमों का पालन करने से जीवन में तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन


फेंग शुई के अनुसार काम करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। फेंग शुई घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाता है। इसमें मौजूद उपायों को करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा घर में फेंग शुई से जुड़ी वस्तुएं रखने से जीवन में इनका शुभ प्रभाव पड़ता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

फेंगशुई से जुड़ी वस्तुएं
 
  • फेंग शुई की मान्यता के अनुसार, धन की तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में बांस का पौधा लगा सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • फेंग शुई मेंढक को लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखने से आर्थिक स्थिति सही रहती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
  • नौकरी में तरक्की करने के लिए घर में एक चाइम लगाएं। इसे लगाने से आपके व्यापार व नौकरी में तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।
  • फेंग शुई की मान्यता के अनुसार कार्यस्थल पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रख लें। ऐसा करने से बिजनेस में लाभ की संभावना बढ़ जाती है।
  • यदि आपकी कोई दुकान है, तो उसके मुख्य द्वार पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए। इससे धन लाभ मिलता है।
  • फेंग शुई मान्यता के अनुसार परिवार में खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए घंटी को टांग दें। इसकी मधुर आवाज से माहौल सकारात्मक रहता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें