फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों घर पर रखें लाफिंग बुद्धा, जानें 12 तरह के लाफिंग बुद्धा रखने के मायने

Mon, 02 Sep 2019 03:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
लॉफिंग बुद्धा
लोग अपने घरों पर सुख समृद्धि के लिए कई तरह की शुभ चीजें रखते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शुभ प्रतीकों को घर पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। वास्तु शास्त्र में शांति और संपन्नता के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसी तरह  चाइनीज वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी कई चीजों का महत्व है। इसी में एक लाफिंग बुद्धा भी है। घर पर लाफिंग बुद्धा रखने से कई फायदे मिलते हैं। घर में समृद्धि लाने के लिए लाफिंग बुद्धा रखे जाते हैं। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति कई तरह की होती हैं और अलग-अलग मनोकामना की पूर्ति के लिए हर एक लाफिंग बुद्धा का अपना महत्व है। आइए जानते हैं कौन से लाफिंग बुद्धा रखने से किस इच्छा की प्राप्ति होती है।  

 
विज्ञापन

2 of 13
लाफिंग बुद्धा
दोनों हाथ को ऊपर उठाएं लाफिंग बुद्धा
अपने दोनों हाथों को उठाएं लाफिंग बुद्धा को घर और दुकान पर रखने से तरक्की मिलती है। इस आकार के लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से पैसों का कमी नहीं होती।

 
विज्ञापन

3 of 13
लाफिंग बुद्धा
लेटे हुए लाफिंग बुद्धा
दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने के लिए घर और दुकान पर लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगानी चाहिए।

 

4 of 13
लाफिंग बुद्धा
धन की पोटली के साथ लाफिंग बुद्धा
जिंदगी में पैसों की कमी को दूर करने के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा का रखना शुभ होता है।

 
विज्ञापन

5 of 13
लाफिंग बुद्धा
बच्चों संग बैठे लाफिंग बुद्धा
चाइनीज वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार परिवार की सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए घर पर बच्चों संग बैठे लाफिंग बुद्धा की मूर्ति शुभ मानी गई है। संतान प्राप्ति के लिए भी घर पर बच्चों संग बैठे लाफिंग बुद्धा रखा जाता है।

 
विज्ञापन

6 of 13
लाफिंग बुद्धा
बैग लिए हुए लाफिंग बुद्धा
बिजनेस में मुनाफा बढ़ाने के लिए दुकान और ऑफिस में थैला के साथ लाफिंग बुद्धा रखना बढ़िया होता है। इसे रखने से नजर भी नहीं लगती।

 
विज्ञापन

7 of 13
लाफिंग बुद्धा
ड्रैगन संग बैठे लाफिंग बुद्धा
ड्रैगन पर बैठे लाफिंग बुद्धा को घर-दुकान में रखने से भी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भागती है। चाइनीज वास्तु शास्त्र फेंगशुई केअनुसार इसे रखने से जादू-टोने का असर नहीं होता।

 

8 of 13
लॉफिंग बुद्धा
हंसते हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा
सबसे शुभ हंसते हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा मानी जाती है। इसे घर के मुख्य कमरे में रखना चाहिए। लाफिंग बुद्धा की इस मूर्ति में हर तरह की सुख-समृद्धि पाने के राज छुपे हुए होते हैं।

 

9 of 13
लॉफिंग बुद्धा
धातु से बनी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति
कार्यक्षमता और कुशलता को बढ़ाने के लिए धातु से बनी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।

 

10 of 13
लॉफिंग बुद्धा
ध्यान की मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा
मन की शांति के लिए घर और दुकान पर ध्यान की मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। इससे तनाव भी कम होता है।

 

11 of 13
लॉफिंग बुद्धा
नाव पर बैठे लाफिंग बुद्धा
नाव पर बैठे हुए लाफिंग बुद्धा रखने से व्यक्ति का मान-सम्मान दूर तक फैलता है। इसे भी घर के मुख्य कमरे में रखा जाना चाहिए।

 

12 of 13
लॉफिंग बुद्धा
सिक्के और पंखे के साथ लाफिंग बुद्धा
घर-दुकान और ऑफिस में खुशहाली, संपन्ननता और  शांति के लिए एक हाथ में सिक्का और दूसरे हाथ में पंखा लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखा जाता है।

 
विज्ञापन

13 of 13
लॉफिंग बुद्धा
वु लु लिए लाफिंग बुद्धा
बीमारी को दूर भगाने और पता लगाने के लिए बीमार व्यक्ति के पास वु लु लिए लाफिंग बुद्धा को रखा जाता है। वु लु एक प्रकार का चीनी फल है जो पीले रंग का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें