फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bejan Daruwalla Death: ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की थी सटीक भविष्यवाणी

Fri, 29 May 2020 08:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bejan Daruwalla Death: बेजान दारूवाला भगवान गणेश के अनन्य भक्त थे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बेजान दारूवाला का शुक्रवार, 29 मई को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले हफ्ते से सांस लेने में तकलीफ के चलते उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन





कौन थे बेजान दारूवाला
बेजान दारूवाला का जन्म 11 जुलाई 1931 को एक पारसी समुदाय में हुआ था। पारसी धर्म में जन्म लेने के बावजूद उनकी हिंदू धर्म में गहरी आस्था थी। बेजान दारूवाला भगवान गणेश के अनन्य भक्त थे। बेजान दारूवाला की भविष्यवाणियां काफी सटीक होती थी। उन्हें अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में काफी पहचान मिली। बेजान दारूवाला वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष सिद्धांत दोनों को जानकार थे। वे आई-चिंग, टैरोट, अंकशास्त्र, काबाला और हस्त रेखा शास्त्र के सिद्धांतो को मिलाकर सयुंक्त भविष्यवाणी करने के लिए जाने जाते थे।

बेजान दारूवाला की भविष्यवाणियां 
बेजान दारूवाला ने अपनी सटीक भविष्यवाणी के चलते काफी नाम कमाया। उन्होंने कई राजनीतिक भविष्यवाणियां की थी जिसके चलते उन्हें शोहरत प्राप्त हुई। बेजान दारूवाला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई  और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में प्रधानमंत्री बनने के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। जो सही साबित हुई। बेजान दारूवाला ने  2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में भविष्यवाणी की थी। यही नहीं उन्होंने संजय गांधी के दुर्घटना में मृत्यु के बारे में भविष्यवाणी की थी। बेजान दारूवाला की ज्योतिष संबंधी सेवाएं जाने-माने सितारे और राजनेता समय-समय पर लेते रहे।
विज्ञापन


करगिल युद्ध और गुजरात भूकंप की भविष्यवाणियां
बेजान दारूवाला ने करगिल युद्ध और गुजरात में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में भविष्यवाणियां की थी। इसके आलावा  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पीएम बनने के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने चुनाव से पहले ही बता दिया था कि साल 2004 में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें