फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पैर के तलवों में छुपा है एक राज, जानते हैं आप?

Fri, 26 May 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
पैर के तलवे
विज्ञापन
कई बार किसी नए मेहमान के घर में प्रवेश के साथ ही घर में परेशानियों के आने का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि मेहमान के पांव अपशगुन थे। वहीं घर में किसी के आने में किस्मत भी खुल जाती है। क्या आपको पता है कि पैर और किस्मत का क्या संबंध है। दरअसल हाथ ‌की रेखाओं की तरह पैर भी आपकी किस्मत को प्रभावित करती है। जानें पैर कैसे करता है किस्मत को प्रभावित
विज्ञापन


- जिन लोगों के पैर समतल होते है, वे बहुत भी भाग्यशाली होते हैं। ये काफी आत्मविश्वासी भी होते है। इसी वजह से ये बड़े से बड़े सपने को भी पूरा करने का दम रखते हैं।

- जिन लोगों के तलवे चिकने होते हैं, उन्हें जीवन में मनचाही मंजिल मिलती है।

- ऐसे लोग जन्म के साथ ही अथाह धन लिखवाकर लाते है, जिनके पैर की एड़ी से होते हुए अंगूठे के बीच तक रेखा होती है। इनके पास अथाह धन तो होता है, लेकिन फिर भी ये संतुष्ट नहीं हो पाते।
विज्ञापन


- जिन लोगों के तलवे सफेद होते हैं, वे लालची और अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं। इनका जीवन शांति से नहीं गुजरता। जीवनभर इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। 

- वहीं जिन व्यक्तियों के तलवे सांवले और मटमैले होते हैं, वे खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।

- काले तलवे वाले लोगों को धन का अभाव रहता है। यही नहीं ये किसी ना किसी रोग से पीड़ित रहते हैं।

- जिन लोगों के तलवों में पीलापन रहता है और नसें भी उभरी रहती है तो ऐस लोगों को सोच समझकर धन खर्च करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों के जीवन में  धन का अभाव रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें