मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर 2020
- फोटो : Pixabay
मंगल का मेष राशि में प्रवेश
मंगल देव 24 दिसंबर को अपनी स्वराशि मेष में मार्गी करेंगे। मंगल मीन राशि से मार्गी होकर मेष में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये मकर राशि में उच्च के, जबकि कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।