Chor Panchak June 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में 5 दिन होते हैं जिन्हें पंचक कहा जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पंचक भी 5 प्रकार के होते हैं- रोग पंचक, अग्नि पंचक, राज पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक। इस बार 9 जून यानी शुक्रवार से चोर पंचक आरंभ हो गया है। यह 13 जून तक चलेगा। इस दौरान कोई भी कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इस दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए।
इस बार के पंचक हैं चोर पंचक
जब पंचक शुक्रवार के दिन से आरंभ हो तो उसे चोर पंचक कहते हैं। इस बार चोर पंचक के साथ-साथ भद्रा काल भी था। इसे अच्छा संयोग नहीं कहा जाता है। चोर पंचक में किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण लेन-देन या व्यापार में निवेश जैसा काम नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान के योग बनते हैं।
पंचक के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
पंचक के दौरान लकड़ी या लकड़ी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी नहीं की जाती है।
पंचक के दौरान घर की छत नहीं बनाई जाती है।
पंचक के दौरान बिस्तर और सोफा जैसी फर्नीचर की चीजें नहीं खरीदी जाती हैं।
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
यदि इस दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है तो उनका अंतिम संस्कार ब्राह्मण से पूछकर ही किया जाता है। इस दौरान परिवार में पांच लोगों की मौत होने की आशंका है। इसलिए पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरीके से अंतिम संस्कार करते हैं।
चोर पंचक तिथि
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानि 9 जून की सुबह 06:02 बजे से पंचक आरंभ हो चुके हैं और ये आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानि 13 जून की दोपहर 1:32 मिनट पर समाप्त होंगे।