फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Effects: आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

Tue, 08 Nov 2022 12:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Chandra Grahan Effects On Rashi 2022: ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि का प्रभाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan Ka Kumbh Rashi Par Prabhav: आज यानी 8 नवंबर साल आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के भीतर ही ये दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ये शुभता लेकर आएगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि के जातकों पर 8 नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।  

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय 
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार,  को करीब  दोपहर 02:39 से शुरू होगा और सायं 06:19 बजे तक रहेगा।
Chandra Grahan 2022: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क
विज्ञापन

सूतक काल 

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय प्रातः 5:30 से शुरू हो जाएगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।
कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। 
विज्ञापन

कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लिए धनलाभ लेकर आएगा। शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के लोगों यह चंद्र ग्रहण हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा। कुंभ राशि के जिन जातकों के अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध नहीं चल रहे, उसमें सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारी स्वयं अपनी तरफ से पहल करेंगे। यदि आपने नौकरी के सिलसिले में कहीं साक्षात्कार दिया है तो आपका चयन हो सकता है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण भाग्य आपका पूरी तरह साथ देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको भी कई अवसर प्रदान करेंगे। आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ धन आपको लाभ दिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें