Chaitra Navratri 2023: इस साल 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिन बेहद पावन माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करते हैं और मां दुर्गा के प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं। नवरात्रि में भोग के अलावा मां जगदंबे की पूजा में फूल भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को लाल गुड़हल के फूल बेहद पसंद होते हैं। लाल गुड़हल के फूल चढ़ाने से माता रानी जल्द प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा को राशि के अनुसार फूल अर्पित करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में राशि के अनुसार माता रानी को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए...
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूजा में गलती से भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, झेलने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम
नवरात्रि में राशि के अनुसार चढ़ाएं माता रानी को फूल
- मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और शुभ रंग लाल है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को लाल रंग का गुड़हल चढ़ाना चाहिए।
- वृष- वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है और शुक्र का प्रिय रंग सफेद है। ऐसे में इस राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में सफेद रंग के फूल चढ़ा सकते हैं।
- मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा होता है। ऐसे में मिथुन राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग के फूल चढ़ा सकते हैं।
- कर्क- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा को भी सफेद रंग पसंद होता है। ऐसे में इस राशि के लोग सफेद कमल, चमेली आदि मां दुर्गा को चढ़ा सकते हैं।
- सिंह- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और पसंदीदा रंग नारंगी और लाल है। ऐसे में इस राशि के लोगों को नवरात्रि में लाल और नारंगी रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
- कन्या- कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए कन्या राशि वालों को भी मां दुर्गा की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिए।
- तुला- तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को मां दुर्गा की पूजा के लिए सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।
- वृश्चिक- वृश्चिक राशि के भी स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फूलों से करनी चाहिए।
- धनु- वहीं धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं और उनका प्रिय रंग पीला है। ऐसे में धनु राशि वालों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।
- मकर- मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और शनिदेव का प्रिय रंग काला और नीला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
- कुंभ- कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को भी मां दुर्गा की पूजा में नीले रंग से मिलते जुलते फूल अर्पित करने चाहिए।
- मीन- मीन राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। ऐसे में इस राशि वाले भी पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करें।
Chaitra Navratri 2023: नौ देवियों के 9 बीज मंत्र के साथ करें नवरात्रि पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना