फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से करें सूर्य मंत्रों का जाप, रोगों से मिलेगी मुक्ति, प्राप्त होगी निरोगी काया

Thu, 04 Feb 2021 10:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्य देव
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान के साथ आरोग्य प्रदान करने वाला भी माना गया है। सूर्य का धार्मिक महत्व होने के साथ चिकित्सा पद्धति में भी बहुत महत्व माना जाता है। योग में भी सूर्य नमस्कार को बहुत लाभदायक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी देवी-देवता की विशेष कृपा प्राप्त करने हेतु मंत्र जप सबसे उत्तम रहता है। यदि मंत्रों का जाप एक सही विधि, नियम और निष्ठा से किया जाए जीवन में अनेक तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार यदि मंत्र के सटीक प्रयोग किया जाए तो अवश्य ही लाभ प्राप्त होता है। सूर्य के आरोग्य मंत्र का सही विधि से जाप करके आप रोगों से मुक्ति पाकर निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्य का आरोग्य दायक मंत्र और विधि...

विज्ञापन

यदि आप या आपके परिवार में कोई भी रोग से पीड़ित है तो सूर्य के आरोग्य दायक मंत्र का जप कर सकते हैं। इससे न केवल रोग से मुक्ति मिलती है बल्कि आपको और भी कई तरह से लाभ प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं आरोग्य लाभ के लिए सूर्य मंत्र 
 
ऊँ नम: सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे। 
आयु ररोग्य मैस्वैर्यं देहि देव: जगत्पते।।
विज्ञापन

 
आगे जानिए मंत्र जाप की विधि-
 
  • सूर्य मंत्र का चमत्कारी लाभ प्राप्त करने के लिए इस तरह से जाप करें।
  • सूर्य की उपासना हमेशा प्रातः जल्दी उठना चाहिए।
  • जिस दिन मंत्र जाप करना हो उस दिन सूर्योदय से पहले नित्यक्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  •  उगते हुए सूर्य के समक्ष खुले आकाश के नीचे आसन बिछाकर बैठे।
  •  सूर्य की ओर मुख करके अपनी आंखें बंद करके सूर्य का ध्यान करें और एक गहरी-लंबी स्वास लें।
  • अब इस तरह से भगवान सूर्य नारायण का ध्यान करें कि जैसे आपके रोम-रोम में उनका दिव्य प्रकाश प्रवेश कर रहा है। 
  • इसी ध्यान अवस्था में लगभग 10 से 15 मिनट तक भगवान सूर्य नारायण का ध्यान करें।
  • जब ध्यान की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो तुलसी की माला से 251 बार इस मंत्र का बिना बोले अपने मन ही मन जाप करें। 
  • जब मंत्र जाप पूर्ण हो जाए तो उसके बाद भगवान सूर्य को प्रणाम करके तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा दूध और शक्कर डालकर अर्घ्य दें। 
 
इस तरह से यदि आप प्रतिदिन सुबह सूर्य का ध्यान और मंत्र जाप करते हैं तो ऐसा करने से जल्दी ही आपको रोग से मुक्ति मिलती है और जल्दी ही आप अपने आपको स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करने लगते हैंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें